फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रीनगर और द्रास में भी मनाएंगे कारगिल विजय दिवस की वर्षगांठ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कारगिल विजय दिवस न केवल स्मरण करने की तिथि है, बल्कि देशभक्ति, वीरता और हमारे राष्ट्र के संकल्प का जश्न मनाने का दिन भी है। इस वर्ष हम श्रीनगर, द्रास और कारगिल में कार्यक्रमों की मेजबानी कर अपनी जीत की 26वीं वर्षगांठ मनाएंगे।
विज्ञापन

यह बातें रियर एडमिरल (सेवानिवृत्त) राजवीर सिंह ने कही। 26वें कारगिल विजय दिवस समारोह के पूर्व अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने पूर्व सैनिकों के लिए श्रीनगर का दौरा किया। उसके बाद कारगिल विजय दिवस 2025 के हिस्से के रूप में द्रास और कारगिल का दौरा किया गया। पूर्व सैनिक और वीर नारियों की टीम का नेतृत्व पूर्व रियर एडमिरल राजवीर सिंह कर रहे थे। दो जुलाई को वह श्रीनगर के बादामी बाग छावनी पहुंचे थे।
उनके साथ दिग्गजों और वीर नारियों ने चिनार युद्ध स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इबादत ए शहादत संग्रहालय का दौरा किया और चिनार कोर कमांडर से बातचीत कर पूर्व सैनिकों की भूमिका पर चर्चा की। कोर कमांडर ने पूर्व सैनिकों की तारीफ करते हुए कहा कि सैनिक हमेशा सैनिक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें