टंगमार्ग में तालाब में मृत पड़ी मछलियां।
- फोटो : shrinagar news
श्रीनगर। बारामुला ज़िले के टंगमर्ग के हरिवटनू गांव में शरारती तत्वों की तरफ से 4 जुलाई की रात को स्थानीय मछली फार्म में पानी की आपूर्ति रोकने से सैकड़ों मछलियां मर गईं। इनकी कीमत 10 लाख से अधिक बताई जा रही है।
हरिवटनू निवासी मुश्ताक अहमद भट की तरफ से फार्म का संचालन किया जा रहा है। मुश्ताक ने कहा, मछली फार्म स्थापित करने के लिए बैंक से ऋण लिया था, जो उनकी आय का एकमात्र स्रोत था। उन्होंने इस कृत्य को जानबूझकर और अमानवीय कहा। कहा कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी मुझे नहीं पता कि कोई हमारे साथ ऐसा क्यों करेगा। स्थानीय लोगों ने घटना की निंदा की और अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई की मांग की।