बारामुला में नगर कीर्तन यात्रा में शामिल सिख समुदाय के लोग।
- फोटो : shrinagar news
बारामुला। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (डीजीपीसी) बारामुला ने विभिन्न सामाजिक और सामुदायिक संगठनों के सहयोग से शनिवार को ओल्ड टाउन बारामुला में सिंगपोरा से गुरुद्वारा छठी पातशाही तक भव्य नगर कीर्तन निकाला। यह ऐतिहासिक आयोजन 45 वर्षों के बाद बारामुला में हुआ।
नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारों ने की। इस दौरान गुरबाणी, जीवंत धार्मिक झांकियों के प्रदर्शन ने निहाल कर दिया। सभी समुदायों के लोगों ने जुलूस का गर्मजोशी से स्वागत किया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा छठी पातशाही साहिब में संपन्न हुआ, जहां क्षेत्र में शांति, भाईचारे और समृद्धि के लिए अरदास की गई।