फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पहलगाम में सर्विस राइफल से गोली चलने से पुलिस जवान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी अपनी सर्विस राइफल से दुर्घटनावश गोली चलने से घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के पहलगाम में यात्रा ड्यूटी पर तैनात सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल शब्बीर अहमद की सर्विस राइफल दुर्घटनावश चल गई। उन्होंने बताया कि अहमद घायल हो गया और उसे इलाज के लिए पहलगाम अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


इस बीच एक अधिकारी ने बताया कि घटना का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी गई है। हालांकि इसको लेकर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि गोली की आवाज़ से इलाके में खौफ का माहौल पैदा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें