फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार इंजीनियरों के लिए रोजगार योजना बने : मजीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा। पूर्व मंत्री और बांदीपोरा के पूर्व विधायक उस्मान मजीद ने जम्मू-कश्मीर के बेरोजगार इंजीनियरों के लिए तत्काल एक समर्पित रोजगार योजना तैयार करने की जोरदार वकालत की है, जो रेहबर-ए-खेल और रेहबर-ए-जिरात योजनाओं की तर्ज पर हो। बेरोजगार इंजीनियरिंग स्नातकों के बीच बढ़ते संकट पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए मजीद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) द्वारा जारी सीमित भर्ती अधिसूचनाएं हर साल पास होने वाले हजारों इंजीनियरों को समायोजित करने के लिए पूरी तरह अपर्याप्त हैं।
विज्ञापन


मजीद ने जोर देकर कहा कि इंजीनियरिंग क्षेत्र बुनियादी ढांचे और विकासात्मक प्रगति की रीढ़ है, फिर भी इंजीनियरों को व्यवस्थित उपेक्षा और रोजगार के अवसरों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, “तकनीकी डिग्री होने और समाज में सार्थक योगदान देने की क्षमता के बावजूद इंजीनियरों को निराशा में धकेला जा रहा है। सरकार के लिए उनकी स्थिति को पहचानने और एक संरचित व समयबद्ध रोजगार तंत्र प्रदान करने की तत्काल आवश्यकता है।
उन्होंने उमर सरकार से तत्काल ठोस कदम उठाने का आग्रह किया, जिसमें नौकरी की सुरक्षा, उचित वेतन और दीर्घकालिक कॅरिअर प्रगति सुनिश्चित करने वाली योजना की घोषणा शामिल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें