श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जनता से सोशल मीडिया के ज़रिये सार्वजनिक व्यवस्था और सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश न करने की अपील की है। एसएसपी श्रीनगर ने एक पोस्ट में कहा कि यह देखा गया है कि कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ता किसी विशेष ध्वज को हटाने से संबंधित दुर्भावनापूर्ण सामग्री प्रसारित कर रहे हैं। ऐसी पोस्ट से सार्वजनिक व्यवस्था और सद्भाव बिगड़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सभी सोशल मीडिया अकाउंट धारकों को सख्त सलाह दी जाती है कि वे ऐसी सामग्री को तुरंत हटा दें और भविष्य में ऐसी कोई भी सामग्री साझा या अपलोड न करें।
उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा दी गई इस सलाह का पालन न करने पर लागू कानूनों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हम सभी से जिम्मेदारी से काम करने और समुदाय में शांति बनाए रखने का आग्रह करते हैं।