श्रीनगर। फर्जी यात्रा पंजीकरण कार्ड के जरिये अमरनाथ यात्रा करने की फिराक में रहे हरियाणा के युवक शिवम मित्तल को पुलिस ने बालटाल आधार शिविर से मंगलवार को दबोच। शिवम हरियाणा के यमुनानगर जिले के द्वारकापुरी का रहने वाला है।
शिवम अमरनाथ यात्रा के लिए बनाई गई सुरक्षा चौकियों को पार करने के लिए फर्जी यात्रा पंजीकरण कार्ड का इस्तेमाल कर रहा था। गांदरबल के एसएसपी खलील पोसवाल ने बताया कि पहचान पत्र को लेकर शक होने पर सुरक्षाकर्मियों ने श्राइन बोर्ड के खास एप से सत्यापन किया तो उसका फर्जीवाड़ा सामने आ गया। उसके खिलाफ सोनमर्ग पुलिस थाने में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।