फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जून की गर्मी ने तोड़ा 47 साल का रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर घाटी गर्मी के नए कीर्तिमान बना रही है। जून माह के अंतिम दिन सोमवार तक गर्मी ने परेशान किया और पूरे माह के औसत तापमान ने 47 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। साथ ही श्रीनगर में जब से (वर्ष 1892 से) मौसम दर्ज किया जाना शुरू किया गया है। वर्ष 2025 का जून दूसरा सबसे गर्म महीना रहा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार जून 2025 का औसत अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि औसत न्यूनतम 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कुल औसत तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले वर्ष 1978 में सबसे ज्यादा औसत तापमान दर्ज किया गया था। जून 1978 सबसे गर्म था, जब कुल औसत तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वर्ष 1971 और 1973 में भी कुल औसत तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस साल के बराबर है।
वहीं काजीगुंड में जून 2025 में औसत अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे कुल औसत तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह वर्ष 1973 के बाद सबसे ज़्यादा है। वर्ष 1973 में 23.7 डिग्री सेल्सियस के औसत तापमान के साथ सबसे गर्म जून दर्ज किया था। वहीं वर्ष 1978 में जून का औसत तापमान भी 23.2 डिग्री सेल्सियस था, जो इस साल के बराबर ही है।
विज्ञापन


तपा श्रीनगर, पारा34.2
मंगलवार को श्रीनगर दिनभर तपता रहा। सुबह से धूप ने पसीने छुड़ाने शुरू किए तो शाम तक पीछा नहीं छोड़ा। अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.6 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.3 डिग्री ज्यादा है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.1 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.3 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.0 डिग्री ज्यादा है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा तो सामान्य से 4.0 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें