फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रीनगर के नूरबाग की पंपोश कॉलोनी में आग लगने से 13 घर क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
आग में क्षतिग्रस्त घर। - फोटो : shrinagar news
विज्ञापन
श्रीनगर। शहर के नूरबाग की पंपोश कॉलोनी में मंगलवार देर रात लगी भीषण आग में कम से कम तेरह घर क्षतिग्रस्त हो गए। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा (एफ एंड ईएस) के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना रात 10:35 बजे मिली थी और पहली आपातकालीन इकाई एक मिनट बाद रात 10:36 बजे पहुंची। उन्होंने बताया कि आग ने तेरह ढांचों को अपनी चपेट में ले लिया, जिनमें 2 दो मंजिला मकान, 5 एक मंजिला पक्का मकान और जीसीआई शीट से बने 6 शेड शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि जीसीआई शीट से बने सभी शेड और घरेलू सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा, 5 एक मंजिला ढांचों और दोनों दो मंजिला मकानों के एक तरफ की छतें, दरवाज़े, खिड़कियां और अन्य सामान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि गर्मी, धुआं और पानी ने आस-पास की रिहायशी इकाइयों को भी अप्रत्यक्ष रूप से नुकसान पहुंचाया। उन्होंने बताया कि अक्सर जब भी आग लगती है तो काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है खासकर पुराने शहर में जहां घनी आबादी है और तंग गलियां हैं। अधिकारी ने कहा कि अगर लोग साथ दें तो आग की घटनाओं पर जल्द काबू पा लिया जाए और नुकसान भी कम हो। अक्सर लोग तंग गलियों में गलत पार्किंग करते हैं जिससे हमारी गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच पाती और अगर पहुंचती हैं तो समय से नहीं पहुंच पाती। कई मामलों में लोग हमारे जवानों को सही से काम नहीं करने देते। इसलिए लोगों से गुज़ारिश है कि सहयोग दें ताकि उनकी कीमती संपत्ति को हम नुकसान से बचा सकें।
उन्होंने बताया कि इस घटना को काबू में करने के लिए एफएंडईएस मुख्यालय, सफाकदल, शाल्टेंग, मुजगुंड, बाबाडेम्ब और एमआर गंज सहित कई स्टेशनों से अग्निशमन इकाइयों को सेवा में लगाया गया। उन्होंने कहा कि आग पर आखिरकार रात 11:22 बजे काबू पा लिया गया, जैसा कि ऑन-ग्राउंड फायर ऑफिसर ने पुष्टि की है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और आग के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें