फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ईरान में पढ़ रहे छात्रों को आर्मेनिया लाया जा रहा, वहां से वापस लाया जाएगा -उमर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि ईरान में पढ़ रहे केंद्र शासित प्रदेश के छात्रों को आर्मेनिया ले जाया जा रहा है, जहां से उन्हें वापस लाया जाएगा। अब्दुल्ला ने यहां संवाददाताओं से कहा, मैं विदेश मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में हूं। मैंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की है और उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि सबसे पहले छात्रों को एक योजना के तहत उन क्षेत्रों से निकाला जाएगा, जहां अधिक खतरा है, खासकर तेहरान और इस्फहान से।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले छात्रों को कुम ले जाने की योजना थी, जहां खतरा कम था लेकिन चूंकि हवाई अड्डे और बंदरगाह बंद हैं इसलिए उन्हें जमीन के रास्ते आर्मेनिया ले जाया जा रहा है जहां से उन्हें सुरक्षित वापस लाया जाएगा। अमरनाथ यात्रा मार्ग को नो फ्लाइंग जोन घोषित किए जाने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अजीब है कि तीर्थयात्रियों के लिए हेलिकॉप्टर सेवाओं की अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा, हम भी चाहते हैं कि यात्रा शांतिपूर्ण और अच्छे तरीके से संपन्न हो। एक बात अजीब है कि इस बार हेलीकॉप्टर सेवाओं की अनुमति नहीं दी जा रही है, जिससे पूरे देश में गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने कहा, मेरे पास ऐसी कोई खुफिया जानकारी नहीं है जिसके आधार पर ऐसा फैसला लिया गया हो, लेकिन मुझे लगता है कि इतने सालों में यह पहली बार है कि पहलगाम और बालटाल से हेलिकॉप्टर सेवाओं की अनुमति नहीं दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के फैसले से जम्मू-कश्मीर की स्थिति के बारे में देश में गलत संदेश जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें