कुपवाड़ा। पुलिस ने एक व्यक्ति को हेरोइन के साथ पकड़ा है। पुलिस पोस्ट बाजार में नियमित जांच के दौरान पुलिस ने कुपवाड़ा की ओर आ रहे एक वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन वाहन चालक रुकने की बजाय भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम शबीर अहमद वानी निवासी बटपोरा हायहामा बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से हेरोइन बरामद हुई। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।