फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ड्रग्स तस्करी के आरोपी की शोपियां में संपत्ति जब्त

विज्ञापन
तस्कर की संपत्ति पर कुर्की का नोटिस चस्पा करती टीम। - फोटो : shopian news
विज्ञापन
शोपियां। एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने शोपियां के वाची गांव में नशा तस्करी के आरोपी की मंगलवार को संपत्ति कुर्क की। अधिकारियों के अनुसार पुलिस स्टेशन एंटी नारकोटिक्स-जम्मू की एएनटीएफ इकाई ने मोहम्मद याकूब भट निवासी वाची तहसील जैनपुरा जिला शोपियां की 41 मरला भूमि के टुकड़े पर कुर्की नोटिस चिपकाया।
विज्ञापन

यह कार्रवाई नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत की गई, क्योंकि संपत्ति अवैध रूप से अर्जित की गई थी और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी हुई थी। भूमि को आधिकारिक तौर पर जब्त कर लिया गया है और मालिक को उक्त संपत्ति को किसी भी रूप में बेचने, पट्टे पर देने या हस्तांतरित करने से रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें