फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक : दरख्शां

विज्ञापन
श्रीनगर के पंथा चौक यात्री निवास पर पहुंची दरख्शां अंद्राबी। - फोटो : shrinagar news
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष और राज्य मंत्री डॉ. दरख्शां अंद्राबी ने अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं की जांंच के लिए पंथा चौक स्थित बेस कैंप का दौरा किया। यहां उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा आध्यात्मिकता और सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक है। वहीं वह मुहर्रम सुविधाओं की समीक्षा करने के लिए पंदरेथान और बलहामा में इमामबाड़ों में भी गईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुहर्रम हमें इमाम हुसैन और उनके परिवार की कुर्बानी की याद दिलाता है।
विज्ञापन


पंथा चौक पर निरीक्षण के दौरान उनके साथ डीडीसी सदस्य और वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर एजाज हुसैन भी थे। अंद्राबी ने कई जन प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं और मुद्दों को सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क करके मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया। दौरे के बाद अंद्राबी ने कहा कि अमरनाथ यात्री हमारे सम्मानित अतिथि हैं और हम यहां उनका गर्मजोशी और देखभाल के साथ स्वागत करने का इंतजार कर रहे हैं। डॉ. दरख्शां ने कहा, अमरनाथ यात्रा सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक है और हम सभी आध्यात्मिकता और एकजुटता के इस बंधन को हर कीमत पर मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें