रियासी। पुलिस जनसंपर्क को मजबूत करने और लोगों की शिकायतों का समय पर निवारण करने के लिए थाना दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस की तरफ से भांबला पुलिस स्टेशन, रियासी पुलिस स्टेशन, अरनास और डाक बंगला माहौर सहित अन्य कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनी गईं।
कार्यक्रमों में एसएसपी परमवीर सिंह और एडिशनल एसपी रियासी इफ्तिखार अहमद, एसडीपीओ अरनास उपदेश कुमार, डिप्टी एसपी पीसी अरनास राजेश चंदन और सभी एसएचओ मौजूद रहे।