फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अगार जितो की टीम ने पौनी को रोमांचक मैच में दो विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। गीता नगर स्थित जिला पुलिस लाइन में बलिदान जवानों की याद में जारी क्रिकेट प्रतियोगिता में वीरवार को बाबा अगार जीतो क्लब ने पौनी की टीम को रोमांचक मैच में दो विकेट से हराया।
विज्ञापन

पौनी के लिए बल्लेबाज नरेंद्र ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन टीम के गेंदबाजों की तरफ से लुटाए गए अतिरिक्त रन पौनी की हार का कारण बने। पौनी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। बल्लेबाज नरेंद्र ने 41 गेंदों में चौदह छक्कों व चार चौकों की सहायता से 115 रनों की शानदार पारी खेली। अन्य बल्लेबाज वणिक सिंह ने 19 व धीरज समोत्रा ने 18 रन बनाए।
अगार जीतो के गेंदबाज हिटमैन शर्मा ने तीन विकेट लिए जिन्हें बाद में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। गेंदबाज रोहित सिंह व मोहित शर्मा ने दो दो और जगजीत ने एक विकेट किया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए अगार जीतो की टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए लेकिन उसके बाद बल्लेबाज उस्ताद जानू के 18, शगुन के 37, जगजीत के 42 और राजपूत के नाबाद 26 रनों की बदौलत टीम ने मैच को पारी के अंतिम ओवर की दो गेंद शेष रहते हुए 190 रन बना कर दो विकेट से जीत लिया। पौनी की हार का सबसे बड़ा कारण गेंदबाजों की तरफ से दिए गए 41 अतिरिक्त रन रहे। गेंदबाज राजिंदर कुमार और सुमित ने दो-दो जबकि सुमित और उपेंदर पाल सिंह ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें