फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा की तीन सीटों पर उतारे उम्मीदवार, पूर्ण जीत का लक्ष्य : अशोक कौल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। भारतीय जनता पार्टी के महासचिव अशोक कौल ने बुधवार को कहा कि पार्टी ने केंद्र शासित प्रदेश से तीन राज्यसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं और सभी सीटों पर जीत का भरोसा है। कौल ने कहा, “हम तीन सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं और हमारा लक्ष्य सभी को जीतना है। हम हारने के लिए नहीं, बल्कि जीतने के लिए लड़ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में चार राज्यसभा सीटों में से बीजेपी ने तीन पर अपने उम्मीदवारों को नामित किया है, जो आगामी चुनावों से पहले पार्टी की आक्रामक रणनीति को दर्शाता है।
विज्ञापन

कौल की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब राजनीतिक माहौल गर्म है, और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) व बीजेपी अपने प्रचार को तेज कर रहे हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के हाल के बयान पर कि एनसी को वोट न देने वाली पार्टियां अंततः बीजेपी को फायदा पहुंचाएंगी, कौल ने कहा कि एनसी का यह दावा भ्रामक है। उन्होंने कहा, एनसी राष्ट्र को बांट रही है। बीजेपी सभी को एकजुट करना चाहती है।
कौल ने उन खबरों को भी खारिज किया, जिनमें कहा गया था कि बीजेपी समर्थन हासिल करने के लिए अन्य राजनीतिक दलों के साथ गुप्त चर्चा कर रही है। उन्होंने कहा, “हम किसी भी राजनीतिक पार्टी के साथ बातचीत नहीं कर रहे हैं। बीजेपी सौदेबाजी में विश्वास नहीं करती। 24 अक्तूबर को होने वाले आगामी राज्यसभा चुनाव अब एनसी और बीजेपी के बीच एक प्रमुख राजनीतिक मुकाबला बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें