फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कंगन के हयान में नए स्कूल भवन का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
गांदरबल। जिले के कंगन निर्वाचन क्षेत्र में विधायक मियां मेहर अली द्वारा हयान क्षेत्र में एक दो मंजिला सरकारी हाई स्कूल भवन के शिलान्यास का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। उनके अनुसार लंबे समय से स्थायी स्कूल भवन के अभाव में हयान कंगन के छात्र टिन की छत वाले एक अस्थायी शेड में अपनी पढ़ाई कर रहे थे।
विज्ञापन

एक स्थानीय निवासी मोहम्मद सिद्दीक ने कहा कि स्कूल के अपर्याप्त बुनियादी ढांचे ने छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए गंभीर चुनौतियां खड़ी कर दी थीं जबकि अभिभावकों ने मौजूदा स्थिति पर बार-बार अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। इस मुद्दे को निवासियों ने चुनाव के दौरान विधायक के ध्यान में लाया था और तत्काल समाधान की मांग की थी। एक अन्य स्थानीय बशीर अहमद ने कहा कि बच्चों को स्कूल में पढ़ाई के दौरान चुनौतियों का सामना करना पड़ता था खासकर सर्दियों के दिनों में। अब जब नए भवन का शिलान्यास हुआ है इससे उम्मीद की किरण ज़रूर जाएगी है लेकिन हम चाहते हैं कि अन्य कई परियोजनाओं की तरह इस निर्माण को बीच में न छोड़ा जाए। स्थानीय लोगों ने कहा कि स्थानीय विधायक मियां मेहर अली ने ठोस कार्रवाई करने का वादा किया था और आधारशिला रखने के उनके हालिया कदम ने उस वादे को पूरा किया है।
विधायक मियां मेहर अली ने कहा कि नया स्कूल भवन क्षेत्र के उज्जवल शैक्षिक भविष्य की शुरुआत का प्रतीक होगा। उन्होंने कहा, ‘छात्रों को एक सुरक्षित, आरामदायक और सुसज्जित शिक्षण वातावरण प्रदान करना हमारी सामूहिक ज़िम्मेदारी है। यह परियोजना जमीनी स्तर पर शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें