फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नशीले पदार्थ जब्त किए, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पुलिस ने बुधवार को श्रीनगर में कई जगह से नशीले पदार्थ जब्त किए हैं, साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस स्टेशन शालटेंग ने दिलावर कॉलोनी, मुजगुंड में एक आवास से 36.77 किलो गांजा बरामद किया।
विज्ञापन

इस मामले में जहांगीर अहमद डार और मोहम्मद रफीक डार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मोहम्मद अल्ताफ डार निवासी दिलावर कॉलोनी, के गोशाला की अटारी से 11.5 किलो गांजा बरामद किया। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस स्टेशन पंथाचौक ने बलहामा के मकसूद अहमद मीर से प्रतिबंधित साइकोट्रॉपिक दवा जब्त की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस स्टेशन नौगाम ने गनी मोहल्ला, वागूरा के खाजिर मोहम्मद शेख से तीन चावल के थैलों में छिपाई 16 किलो चरस बरामद की। उसके गिरफ्तार कर लिया गया। गनी मोहल्ला, वागूरा के निवासी मेहराज-उद-दीन गनी को 15 किलो चरस पाउडर के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें