श्रीनगर। कश्मीर पुलिस के महानिरीक्षक वीके विर्दी की अध्यक्षता में गठित डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी ने योग्य हेड कांस्टेबल के अगले पद असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर में पदोन्नति की सिफारिश की। समिति की जांच और मूल्यांकन के बाद 650 हेड कांस्टेबल को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर कश्मीर ने पदोन्नत अधिकारियों और उनके परिवारों को बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये अधिकारी जनता की शांति, सुरक्षा और जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ कार्य करेंगे। पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों के परिवारों और सहकर्मियों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।