श्रीनगर। गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व पर एलओसी के टीटवाल स्थित गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इनमें बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति सप्रू, तेज सप्रू, दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सदस्य एस चंडोक और शारदा बचाओ समिति कश्मीर रजिस्टर के अध्यक्ष शामिल थे।
एलओसी पर स्थित भारत के अंतिम गुरुद्वारे में कीर्तन के बाद लंगर तकसीम किया गया। इस गुरुद्वारे का वर्ष 2023 में पुनर्निर्माण किया गया था। इस अवसर पर रविंदर पंडित ने कहा कि यह गुरुद्वारा पुनर्जीवन का प्रतीक है और यह गुरुद्वारा कश्मीरी पंडितों के रक्षक गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित है।