फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बढ़े बिजली बिल से परेशान गुरेज घाटी के लोगों ने दी धरने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी के बागटोर-कंजालवान ब्लॉक के निवासी बिजली बिल में अचानक हुई वृद्धि से नाराज हैं। उनका कहना है कि एक तो वह पहले से सुदूर सीमावर्ती क्षेत्र में सीमित संसाधनों के बीच रहते हैं। उस अचानक बढ़े बिजली बिल ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया है। उन्होंने इस वृद्धि को असहनीय और अन्यायपूर्ण बताया। कहा कि बढ़ाए गए बिजली बिल में सुधार नहीं हुआ तो वह धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

हाल ही में स्थानीय लोगों ने इस बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि इस मनमाने फैसले के कारण हमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन सीमावर्ती इलाकों में जीवन पहले से ही कठिन है और अब बिजली बिल को दोगुना करना सरासर अन्याय है। उन्होंने मांग की कि संशोधित शुल्क वापस लेकर पुराने 520 रुपये के बिल को पुन: बहाल किया जाए। उन्होंने एलजी प्रशासन और विद्युत विकास विभाग से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें