फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एलओेसी टीटवाल में मना शारदा दिवस, बार्डर तक निकली भव्य यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा। एलओसी टीटवाल स्थित शारदा मंदिर में रविवार को वार्षिक शारदा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर से व्हाइट लाइन पुल तक एक यात्रा निकाली गई। कुपवाड़ा के उपायुक्त श्रीकांत बाला साहेब सुसे ने व्हाइट लाइन पुल तक शोभा यात्रा का नेतृत्व किया। उनके पीछे सैकड़ों शारदा अनुयायी थे। मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए शारदा बचाओ समिति कश्मीर के अध्यक्ष रविंदर पंडिता ने श्रद्धालुओं को इस दिन के महत्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

यात्रा में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति सप्रू, दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के एस. चंडोक, एसडीएम करनाह, एडीसी कुपवाड़ा, तहसीलदार करनाह और काफी संख्या में शारदा अनुयायी शामिल हुए। मंदिर और गुरुद्वारा रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रहा था।
रविंदर पंडिता ने इस आस्था के प्रतीक के पुनर्निर्माण में शारदा सभ्यता, शारदा लिपि और नागरिक समाज की पहल के महत्व पर प्रकाश डाला। विशेष रूप से मंदिर और गुरुद्वारे के निर्माण और संचालन में एजाज खान की भूमिका की सराहना की। इस दौरान बड़ी संख्या में सिख भी इस धार्मिक जुलूस में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें