बांदीपोरा। बांदीपोरा के विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता निज़ामुद्दीन भट ने तुलैल में हुई भीषण आग की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सरकार से तत्काल राहत की मांग की है।
उन्होंने आग्रह करते हुए अस्थायी आश्रय, पर्याप्त मुआवज़ा, राशन और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि पीड़ितों को इस कठिन समय में कुछ राहत मिल सके। उन्होंने सामाजिक और स्वयंसेवी संगठनों से भी अपील की कि वे आगे आकर प्रभावित परिवारों की तब तक मदद करें जब तक कि स्थायी पुनर्वास उपाय लागू नहीं हो जाते। आग बुझाने में स्थानीय लोगों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों के प्रयासों की सराहना करते हुए इस दौरान घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं बेहतर आपदा तैयारी की आवश्यकता को उजागर करती हैं।