फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू ने कश्मीर वेटरंस को 22 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को जम्मू-कश्मीर वेटरंस कप का आयोजन किया गया। इस दौरान 40 प्लस आयुवर्ग के जम्मू और कश्मीर के खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा लिया। तीन मैच की सीरीज में पहले मैच में जम्मू की टीम ने कश्मीर की टीम को 22 रन से हराया।
विज्ञापन

शनिवार को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में 40 प्लस आयुवर्ग के खिलाड़ियों के बीच जम्मू-कश्मीर वेटरंस कप का एक रोमांचक मुकाबला हुआ। जम्मू-कश्मीर वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव और जम्मू के कैप्टन विवेक सूरी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। जम्मू की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और सरनजीत के 50, डॉ. विश्व के 31 और जमील भट के 30 रनों की बदौलत 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए। वेटरंस कश्मीर की ओर से सबसे ज्यादा 5 विकेट ईसा मोहम्मद ने महज 11 गेंदों में लिए।
कप्तान नजर अहमद की अगवाई में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेटरंस कश्मीर की टीम ने दम तो दिखाया लेकिन 22 रन से पिछड़ गई। कश्मीर के बल्लेबाज तारिक ने 51 गेंदों पर 67 रन बनाए लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। एक को छोड़कर कोई खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। 20 ओवर में टीम 9 विकेट खोकर 133 रन ही बना पाई। जम्मू की ओर से डॉ. विश्व ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। जम्मू के सरनजीत सिंह को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें