फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बारामुला में बालश्रम से मुक्त हुए 19 बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। बारामुला जिले में चल रहा बाल श्रम के विरुद्ध अखिल भारतीय बचाव एवं पुनर्वास अभियान शनिवार को संपन्न हुआ। अभियान का नेतृत्व मिशन वात्सल्य बारामुला टीम ने किया। इस टीम में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी), ज़िला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू) और चाइल्ड हेल्प लाइन शामिल है। टीम ने सप्ताह भर चले इस अभियान के दौरान कुल 19 बच्चों को विभिन्न प्रकार के बाल श्रम से बचाया। बचाए गए बच्चे वर्तमान में ज़िला प्रशासन और बाल संरक्षण अधिकारियों की देखरेख में पुनर्वास और सहायता प्राप्त कर रहे हैं। बारामुला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष वसीम हसन परे ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शोषण मुक्त जीवन जीने, बढ़ने, सीखने और सपने देखने का अवसर प्राप्त करने का अधिकार है। सहायक श्रम आयुक्त राहिल अमीन ने कहा कि हम एक ऐसी दुनिया बनाएं जहां उनके हाथों में बोझ नहीं, बल्कि किताबें हों।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें