फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एसडीएम ने बाढ़ से हुए नुकसान का लिया जायज़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पहलगाम। एसडीएम पहलगाम कैसर महमूद ने शनिवार को पहलगाम के कई इलाकों का दौरा कर बाढ़ से हुए नुकसान का जायज़ा लिया। उन्होंने अरु और आसपास के कई क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। दौरे के दौरान एसडीएम के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का शीघ्र आकलन किया जाए और लोगों को किसी भी तरह की दिक़्क़त का सामना न करना पड़े, इसके लिए तत्काल समाधान निकाला जाए। एसडीएम कैसर महमूद ने कहा कि प्रशासन हालात पर पूरी नज़र बनाए हुए है और प्रभावित लोगों की मदद के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें