फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एनआईटी में बीटेक में 871 से अधिक उम्मीदवारों को प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी श्रीनगर ने 2025 बैच के बीटेक छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है, जिसमें सभी 8 इंजीनियरिंग विषयों में 871 से अधिक उम्मीदवारों को प्रवेश दिया गया है। प्रवेश प्रक्रिया 20 से 24 अगस्त, 2025 तक सुचारू रूप से संपन्न हुई।
विज्ञापन

डीन एकेडमिक अफेयर्स, प्रो. बी.ए. मीर ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया अत्यंत पेशेवर और पारदर्शी तरीके से आयोजित की गई। उन्होंने बताया, “इस वर्ष अब तक 899 आवंटित सीटों में से एनआईटी श्रीनगर ने विभिन्न बी.टेक शाखाओं में 871 से अधिक छात्रों को प्रवेश दिया है। हमारी टीमें सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक अथक रूप से कार्यरत रहीं ताकि छात्रों और अभिभावकों को परेशानी मुक्त अनुभव मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें