पुलवामा/कुलगाम/शोपियां। पुलवामा, कुलगाम और शाेपियां के जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सोमवार को श्रीनगर के एसकेआईसीसी में आयोजित मुख्यमंत्री उमर के कार्यक्रम में वर्चुअली हिस्सा लिया। साथ ही दिव्यागों को रेट्रोफिटेड मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरण कीं।
पुलवामा में पांपोर के विधायक हसनैन मसूदी, त्राल के विधायक रफीक अहमद नाइक और राजपोरा के विधायक गुलाम मोही उद्दीन मीर ने 16 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरित कीं।
कुलगाम के मिनी सचिवालय में जिला विकास परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद अफजल पर्रे और देवसर के विधायक फिरोज अहमद शाह ने 18 ट्राइसाइकिल लाभार्थियों को वितरित कीं।
शोपियां के पिंजोरा में 27 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरित की गईं। समारोह की अध्यक्षता जैनाेपोरा के विधायक शौकत हुसैन गनी और शोपियां के विधायक शबीर अहमद कुल्ले ने की। इसमें बड़ी संख्या में लोग और लाभार्थी शामिल हुए।