फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: युवाओं ने चलाई साइकिल.. दिया स्वस्थ रहने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। युवाओं से जुड़ाव और आमजन तक पहुंच बनाने के अपने प्रयासों के क्रम में पुलिस ने रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत हंदवाड़ा, शोपियां, अवंतिपोरा और गांदरबल में साइकिल रेस का आयोजन किया। इस दौरान कश्मररी युवाओं और पुलिस ने स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

हंदवाड़ा में लंगेट चौक से बीएचएसएस लंगेट तक साइकिल रेस का आयोजन किया गया। प्रतिकूल मौसम के बावजूद, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साह के साथ रेस में भाग लिया। हंदवाड़ा पुलिस ने साइकिल रेस के विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए।
गांदरबल में मणिगाम से सुंबल ब्रिज तक साइकिल रेस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं के साथ पुलिस अधिकारियों और जवानों ने भी भाग लिया। दौड़ को गांदरबल के उप-पुलिस अधीक्षक ओवैस अहमद और उप-पुलिस अधीक्षक नज़ीर अहमद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन

शोपियां में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक ने रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को फिटनेस को जीवनशैली के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने और समुदाय-पुलिस संबंधों को मजबूत बनाने के चल रहे प्रयासों का हिस्सा हैं।
अवंतिपोरा में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने साइकिल रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रेस डीपीएल अवंतिपोरा से शुरू होकर वाई जंक्शन बारसू पर समाप्त हुई। इस प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं ने भाग लिया। झंडारोहण समारोह के दौरान अधिकारियों ने प्रतिभागियों से बातचीत की। लगातार बारिश के बावजूद, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के बड़ी संख्या में छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। अधिकारियों ने प्रथम तीन विजेताओं को नकद पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें