श्रीनगर। अनंतनाग के बिजबिहाड़ा के फल मंडी जाबलीपोरा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में एक 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि बिजबिहाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें बिजबिहाड़ा के उप- जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। घायल व्यक्ति अरशिद नबी (44) ने दम तोड़ दिया। दूसरे घायल की पहचान मुश्ताक अहमद भट्ट (50) के रूप में हुई है और दोनों बगाट कनीपोरा, श्रीनगर के निवासी हैं।