श्रीनगर। श्रीनगर में भाजपा के नए जिला अध्यक्ष और विधानसभा क्षेत्र के प्रभारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महासचिव अशोक कौल ने की। बैठक में संगठन के विस्तार, पार्टी के कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया गया।
नए जिला अध्यक्ष को पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने और स्थानीय मुद्दों का समाधान करने के लिए निर्देशित किया गया। महासचिव अशोक कौल ने सभी प्रभारियों को सक्रियता से काम करने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचाने का निर्देश दिया।
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का लक्ष्य जनता की समस्याओं का समाधान करना और उनके विश्वास को प्राप्त करना है। बैठक में सभी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के विशेष मुद्दों और चुनौतियों पर चर्चा की और संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न योजनाएं प्रस्तुत कीं।