कुलगाम। एसएसपी कुलगाम साहिल सारंगल ने डीपीओ कुलगाम में एक बैठक की। इसमें जिला कुलगाम के अपराध और सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की गई।
बैठक का मुख्य फोकस नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन, एनडीपीएस, यूएपीए, सीसीटीएनएस, टीएमएस, डेटा डायनेमिक, एनएएफआईएस, जीरो एफआईआर/ई-एफआईआर, ई-संकलन, आई-गॉट, एनसीओआरडी से संबंधित मुद्दों और समग्र सुरक्षा परिदृश्य का आकलन पर था।
बैठक के दौरान एसएसपी कुलगाम ने कुशल कानून प्रवर्तन, उचित जांच प्रक्रियाओं और नए पेश किए गए आपराधिक कानूनों के अनुरूप मामलों के त्वरित निपटान के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को एनडीपीएस अधिनियम के तहत नशीली दवाओं से संबंधित अपराधों से निपटने में एक सक्रिय दृष्टिकोण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और यूएपीए के तहत गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया।
एसएसपी कुलगाम ने कहा कि पर्यवेक्षी अधिकारियों और एसएचओ को नवीनतम तकनीकों और मानक संचालन प्रथाओं के साथ जांच में सुधार के लिए सभी उपाय करने चाहिएं। इसके अलावा, अधिकारियों को गैर-स्थानीय मजदूरों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संवाद