जम्मू। सीईसी एडवोकेट ताशी ग्यालसन ने शुक्रवार को सब्सिडी योजना को अंतिम रूप देने के संबंध में एक बैठक बुलाई। बैठक में कृषि, बागवानी, परिवहन, खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और समाज कल्याण सहित दूसरे विभागों में सब्सिडी देने के काम की समीक्षा की गई।
बैठक में सीईसी ताशी ग्यालसन ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सब्सिडी योजना के तहत सभी चल रही परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने लेह जिले के लोगों के लिए लाभ को अधिकतम करने के लिए 100 फीसदी व्यय का लक्ष्य रखने का निर्देश दिया। इसके अलावा बैठक में प्रमुख योजनाओं के लिए आवंटित धन के प्रतिशत पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आरडीडी के कार्यकारी पार्षद ताशी नामग्याल याकजी और कृषि के लिए कार्यकारी पार्षद स्टैनज़िन चोसफेल भी मौजूद रहे।