फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्फ विधेयक से धार्मिक संस्थाओं की स्वायत्तता को खतरा : मीरवाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मीरवाइज उमर फारूक ने कहा कि वक्फ-ए-जदीद विधेयक मुस्लिम समुदाय की चिंताओं को पूरी तरह से नजरअंदाज करता है। इससे धार्मिक संस्थाओं और उनकी स्वायत्तता को खतरा है।
विज्ञापन


मीरगुंड बडगाम में अंतरधार्मिक वार्ता में भाग लेने के बाद मीरवाइज ने कहा कि संसद में वक्फ विधेयक पेश करने से पहले हितधारकों के साथ कोई उचित परामर्श नहीं किया गया और इसे बिना चर्चा के लागू किया जा रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि इससे मस्जिदें, दरगाहें, इमाम बाड़ा और वक्फ से जुड़ी अन्य संपत्तियां सरकारी नियंत्रण में आ जाएंगी, जिसका उन्होंने कड़ा विरोध किया।
विज्ञापन


आगामी विधानसभा सत्र के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए मीरवाइज ने पर्यटन और राजस्व सृजन के लिए जम्मू-कश्मीर में शराब की अनुमति देने के सुझाव वाले बयानों की निंदा की। कहा कि जम्मू-कश्मीर हमेशा से एक पर्यटन स्थल रहा है और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शराब की बिक्री की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि राजस्व सृजन के लिए शराब की अनुमति देने का नेशनल कॉन्फ्रेंस का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें