फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मशीनी उत्पादों को हैंडमेड कहकर बेचने वालों को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। प्रशासन ने सोमवार को हस्तशिल्प डीलरों को चेतावनी दी कि वे मशीन से बने उत्पादों को हाथ से बने सामान के रूप में न बेचें। ऐसा करने पर विभाग ने पर्यटक व्यापार और गुणवत्ता नियंत्रण अधिनियम के दायरे में सख्त कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

इसमें कहा गया है कि विभाग को कई शिकायतें मिली हैं, जिसमें मशीन से बने तुर्की कालीनों को कश्मीर के हाथ से बुने हुए कालीनों के नाम पर पर्यटकों और अन्य खरीदारों को बेचा गया है, जिससे कश्मीर की समृद्ध विरासत का नाम खराब हो रहा है। विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, तेजी से कार्रवाई करते हुए कई शोरूमों का निरीक्षण किया जा रहा है और बिना लेबल वाले मशीन-निर्मित उत्पादों को जब्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग के गुणवत्ता नियंत्रण विंग ने श्रीनगर सिटी सेंटर, गुलमर्ग और पहलगाम के रास्ते के अलावा अन्य स्थानों के विभिन्न शोरूमों का निरीक्षण तेज कर दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें