श्रीनगर। कुलगाम विधानसभा के सदस्य एमवाई तारिगामी ने सीएम उमर अब्दुल्ला से गरीबों के लिए कैंसर उपचार एवं प्रबंधन निधि (सीटीएमएफएफपी) के तहत लंबित मामलों के निपटारे में तेजी लाने का आग्रह किया।
तारिगामी ने कहा कि सीटीएमएफएफपी योजना के तहत मरीजों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता जुलाई 2024 से रोक दी गई है। इससे गरीब रोगियों को उपचार का खर्च उठाने में कठिनाई हो रही है। तारिगामी ने सरकार से स्वास्थ्य सेवा निधि को प्राथमिकता देने, विशेष रूप से कैंसर रोगियों के लिए और उपचार में बाधा डालने वाली वित्तीय बाधाओं को दूर करने का आग्रह किया।