अनंतनाग। सोशल मीडिया पर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अनंतनाग में चूहा देखने की घटना ने सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद कॉलेज के प्रिंसिपल ने मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया है।
बताया जा रहा है कि चूहा कॉलेज के परिसर में देखा गया। इससे मरीजों में दहशत पैदा हो गई है। प्रिंसिपल ने कहा कि यह घटना स्वास्थ्य मानकों के मामले में नकारात्मक है और मरीजों और उन के साथ आने वाली को कोई चिंता न हो इस पर हम काम करेंगे। कमेटी गठित कर दी है, जो जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी।