प्रोजेक्ट हिमांक ने पूर्वी लद्दाख में हवाई संपर्क तेजी से बहाल किया
लेह। प्रोजेक्ट हिमांक ने पूर्वी लद्दाख में हवाई संपर्क तेजी से बहाल किया है। 28 और 29 दिसंबर को भारी बर्फबारी के कारण अव्यवस्थित हुए लेह एयरफील्ड को रिकॉर्ड समय में चालू कर दिया है। बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की परियोजना हिमांक के तहत 111 आरसीसी की 753 बीआरटीएफ की स्नो क्लीयरेंस टीम ने अदम्य साहस का परिचय दिया है।
टीम की मेहनत ने नागरिक उड़ानों को पुन: आरंभ कर दिया। इससे लेह का देश के अन्य हिस्सों से संपर्क बहाल हुआ है। परियोजना हिमांक के तहत बीआरओ की टीमें लद्दाख में सड़क संपर्क बनाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर बर्फ हटाने के अभियान चला रही हैं। मुख्य मार्गों को साफ किया गया है।
प्रोजेक्ट हिमांक ने पूर्वी लद्दाख में हवाई संपर्क तेजी से बहाल किया