श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के गुडूरा इलाके में सोमवार को एक बुजुर्ग महिला की अपने दामाद के घर पर संदिग्ध हालत में मौत हो गई।
लूसवानी नेवा निवासी स्वर्गीय अब्दुल रहमान डार की पत्नी खुर्शी बेगम (62) अपने दामाद मोहम्मद असलम थोकर, बेटे अली मोहम्मद थोकर निवासी गुडूरा के घर पर बेहोश हो गई। आरोप है कि उसके दामाद ने उसे पीटा और अस्पताल ले गया। महिला को जिला अस्पताल पुलवामा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पुलवामा पीडी नित्या ने बताया कि एक महिला को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया है, उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। उन्होंने कहा, दामाद पर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।