श्रीनगर। रफियाबाद के यारबुग में नाके के दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से एक पिस्टल, पांच कारतूस (9 एमएम), 2 चीन निर्मित हैंड ग्रेनेड और 10600 नकद बरामद किए गए। साथ ही महिंद्रा वाहन (जेके03एल 4571) जब्त किया गया।
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान राशिद अहमद भट, साजिद इस्माइल हारू निवासी अरवानी के तौर पर हुई है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन डांगीवाचा में केस दर्ज किया गया।