श्रीनगर। जेकेपीसी अध्यक्ष और हंदवाड़ा के विधायक सज्जाद लोन ने शनिवार को कहा कि कश्मीर घाटी में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में बिजली कटौती रिकॉर्ड बना रही है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर लोन ने कहा, तापमान रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। लोग परेशान हैं। ठंड बहुत है। अब इसकी मांग बढ़ेगी। जहां से भी बिजली खरीदो, कृपया पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करो।