श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को एक व्यक्ति की संपत्ति जब्त की। उस पर इस साल फरवरी में शाला कदल, हब्बा कदल इलाके में दो गैर-स्थानीय लोगों की हत्या में कथित रूप से शामिल होने का आरोप है।
अधिकारियों के मुताबिक शहर के जालडगर इलाके में आदिल मंजूर की संपत्ति को यूए(पी) अधिनियम की धारा 25 के तहत जब्त किया गया है। बता दें कि 7 फरवरी को आतंकवादियों ने दो गैर-स्थानीय मजदूरों अमृतपाल सिंह और रोहित मसीह निवासी अमृतसर पर गोलियां चलाई थीं। हमले में दोनों की मौत हो गई थी।