फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कट्टरपंथी प्रचार करने के आरोप में एमएससी छात्र हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कुलगाम में एक छात्र को काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने कट्टरपंथी विचारों का प्रचार करने, भारत सरकार के खिलाफ लोगों की भावनाओं को भड़काने और सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने के आरोप में हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सीआईके ने कहा, कुलगाम जिले के ताजीपोरा-मोहम्मदपोरा का भट नवीदुल अली वर्तमान में लैब साइंस में एमएससी कर रहा है। कट्टरपंथी प्रचार के लिए सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर रहा है। उसका उद्देश्य आम लोगों को भारत सरकार के खिलाफ भड़काना और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देना है। आरोपी कुछ संगठनों के साथ लगातार संपर्क में है जो युवाओं को आतंकवाद और आतंकवादी रैंकों में शामिल होने के लिए कट्टरपंथी बना रहे हैं और प्रेरित कर रहे हैं। यह भी पता चला है कि वह आतंकवादी संगठनों में शामिल होने वाला है। सूचना मिलने पर सीआईके की एक विशेष टीम ने भट नवीदुल अली को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। उसके माता-पिता और पड़ोस के लोगों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है।
बयान में कहा गया है, कश्मीर घाटी के युवाओं से अपील की जाती है कि वे इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल होने से बचें। माता-पिता को सलाह दी जाती है कि वे अपने बच्चों पर कड़ी नजर रखें ताकि युवा ऐसे प्रलोभनों के जाल में न फंसें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें