फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कुपवाड़ा में लश्कर का मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कुपवाड़ा जिले में आतंकवादी संगठन लश्कर के एक मददगार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, छह राउंड और दो चीनी ग्रेनेड बरामद हुए हैं। इन्हें मोटरसाइकिल पर रखे चावल के एक बैग में छिपा रखा था।
विज्ञापन


अधिकारी के मुताबिक यह अभियान फील्ड गैदरिंग टीम (एफजीटी) कुपवाड़ा ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के बाद शुरू किया। इसमें बारामुला जिले के बिजहामा बोनियार से संभावित आतंकवादी गतिविधि का संकेत मिला था। इसके बाद एफजीटी कुपवाड़ा, सेना की 15 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने विलगाम क्षेत्र में छमपुरा के पास एक मल्टी-व्हीकल चेक पोस्ट स्थापित की।

अधिकारी ने कहा, 29 अक्तूबर को रात करीब 10:30 बजे एक काले रंग की मोटरसाइकिल को रोका गया। सवार की पहचान बिजहामा बोनियार निवासी शाहिद सलीम लोन (27) के रूप में हुई। तलाशी में छुपाए हुए हथियार और विस्फोटक बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि वह खेप को सोपोर ले जा रहा था। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। उससे पूछताछ जारी है। उम्मीद है कि मामले में और गिरफ्तारियां अंजाम दी जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें