श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में अधिकारियों ने कई स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिया है। ये वे संस्थान हैं, जिन्हें सीएपीएफ, जेकेएपी और आईआरपी बलों के जवानों सहित सुरक्षा कर्मियों के लिए शिविर स्थल के रूप में नामित किया गया है।
जानकारी के अनुसार 26 सितंबर से 2 अक्तूबर तक प्रभावी बंद का उद्देश्य तैनात सुरक्षा बलों के लिए सुरक्षित आवास की सुविधा प्रदान करना है। एक आदेश में कहा है, इस अवधि के दौरान ऑफलाइन शैक्षणिक गतिविधियां निलंबित रहेंगी, हालांकि कुछ कर्मचारी मौजूद रहेंगे जबकि संस्थानों को ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने या व्यवधान की भरपाई के लिए अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। सीएपीएफ/एसएपी के लिए शिविर स्थल के रूप में पहचाने गए संस्थानों में जीडीसी टंगमर्ग, पट्टन, उड़ी, बोनियार, क्रीरी, एसएसएम कॉलेज परिहासपोरा, आईटीआई क्रालहर, पॉलिटेक्निक कॉलेज कानिसपोरा, नीदरफील्ड स्कूल, एमईटी सोपोर और एसआरएम वेल्किन आदि शामिल हैं।