फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अनंतनाग में दो नशा तस्करों की 1.6 करोड़ की संपत्तियां जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। अनंतनाग पुलिस ने नशे के खिलाफ जंग तेज कर दी है। नशे की तस्करी से बनाई गई संपत्तियों को जब्त किया जा रहा है। अनंतनाग जिले में दो अलग-अलग मामलों में दो तस्करों की 1.6 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हापतनार अशमुकाम निवासी तस्कर मुश्ताक अहमद अहंगर की संपत्ति जब्त की है। जब्त की संपत्तियों में एक दो मंजिला इमारत और दुकान शामिल है। इनकी कुल कीमत करीब 1.3 करोड़ रुपये है। मुश्ताक अहमद पर मादक पदार्थों से संबंधित अपराधों में संलिप्त होने का आरोप है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने साडूरा में अब्दुल खालिक मीर की छह दुकानों वाली एक दो मंजिला इमारत जब्त की गई। इसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये है।
विज्ञापन

-
आठ दिन में जब्त की संपत्तियां
18 नवंबर : अनंतनाग में दो तस्कर भाइयों की 70 लाख की तीन दुकानें व खरीबल में एक तस्कर का 80 लाख का मकान कुर्क
19 नवंबर : कुलगाम के रेहपोरा खुदवानी में एक तस्कर की 15 मरला जमीन व दो मंजिला मकान कुर्क
23 नवंबर...बारामुला के तस्कर की जम्मू के चुआदी और बारामुला के बोनियार में दो-दो मंजिला मकान, टिप्पर व स्कॉर्पियो गाड़ियों को जब्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें