श्रीनगर। शोपियां जिले में अधिकारियों ने बुधवार को एक अस्पताल में डॉक्टरों सहित 90 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों को अनुपस्थित पाया। इसके बाद स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
अधिकारियों ने कहा, कर्मचारी सुबह 10:10 बजे शोपियां जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के समय अस्पताल के 198 कर्मचारियों में से केवल 17 ही उपस्थित थे, जबकि 181 अनुपस्थित थे।