फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस के चुनाव का बजा बिगुल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेश बगोत्रा मुख्य निर्वाचन अधिकारी घोषित, दिसंबर में चुनाव प्रस्तावित
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की सबसे बड़ी अनाज मंडी के चुनाव में 600 मतदाता लेंगे हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयर हाउस की ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट के चुनाव का बिगुल बज गया है। फेडरेशन की कार्यकारी/कार्यकारिणी समिति की बुधवार को हुई बैठक में राजेश बगोत्रा को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया।
बगोत्रा जल्द स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए चुनाव समिति के सदस्यों/मतदान पर्यवेक्षकों को नामित करेंगे। फेडरेशन के प्रधान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे। फेडरेशन के करीब 600 मतदाता सदस्य हैं और आगामी दिसंबर में चुनाव प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

फेडरेशन के मौजूदा अध्यक्ष दीपक गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को नामित किया गया। बताया गया कि यह चुनाव वर्ष 2024-26 की अवधि के लिए होंगे। फेडरेशन का कार्यकाल दो साल का रहता है, लेकिन विभिन्न कारणों से चुनाव दो साल से लंबित हैं।
बैठक में पदाधिकारियों में मुनीश महाजन, अभिमन्यु गुप्ता, शाम लाल लंगर और सचिव विशाल गुप्ता के अलावा रतन लाल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष पृथ्वी राज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

घोषणा के बाद खेमों में मची हलचल
मुख्य निर्वाचन अधिकारी की घोषणा के साथ ही फेडरेशन के विभिन्न पदों के लिए कई खेमों में हलचल बढ़ गई है। इस चुनाव में कई नए और पुराने चेहरे मैदान में उतर सकते हैं। फेडरेशन से जम्मू के अलावा बनिहाल तक के कई जिलों से व्यापारी सदस्य पंजीकृत हैं।

प्रदेश सहित लद्दाख तक होती है मंडी से खाद्य पदार्थों की आपूर्ति
व्यापारियों के मसलों के समाधान के लिए फेडरेशन की प्रशासन और सामाजिक स्तर पर अहम भूमिका रही है। इसी मंडी से जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के लिए मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन



अध्यक्ष ने पेश की अपने कार्यकाल की रिपोर्ट
फेडरेशन के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कार्यकारी/कार्यकारिणी समिति के समक्ष अपने कार्यकाल की रिपोर्ट पेश की। दावा किया कि उनकी टीम ने वेयर हाउस नेहरू मार्केट में बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया। प्रशासन तक समय समय पर व्यापारियों के मुद्दों और मांगों को रखा गया। कोविड के दौरान फेडरेशन ने जरूरतमंद लोगों तक वित्तीय और सामाजिक मदद पहुंचाई। वेयर हाउस के कर्मचारियों और श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित बनाया गया। वेयर हाउस में नए ग्रिड स्टेशन के स्थापित होने, तारें बदलने और ट्रांसफार्मर का विस्तार होने से बिजली समस्या से काफी हद तक निजात मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें