श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के मुख्य प्रवक्ता और जड़ीबल से विधायक तनवीर सादिक ने कहा कि वक्फ संपत्तियों में चल रहे सुधारों का उद्देश्य मुसलमानों को निशाना बनाना है। उन्होंने सवाल किया कि अन्य समुदायों पर इसी तरह के उपाय क्यों नहीं लागू किए जाते हैं।
श्रीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए सादिक ने कहा कि ये सुधार एक बड़ी योजना का हिस्सा है जो दिवंगत मुफ्ती मोहम्मद सईद की सरकार के तहत शुरू हुई थी। तब से इसका इस्तेमाल वक्फ संपत्तियों को सरकारी नियंत्रण में लाने के लिए किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वक्फ समुदाय का ट्रस्ट है जिसे स्वैच्छिक योगदान के माध्यम से बनाया जाता है और इसे राज्य के हस्तक्षेप से बचाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, केवल मुसलमान ही इसका प्रबंधन कर सकते हैं। किसी भी सरकार को समुदाय के कल्याण के लिए दी गई राशि को वापस लेने का अधिकार नहीं है। ब्यूरो