फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शोपियां में पीडीपी का वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शोपियां। पीडीपी ने वक्फ कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथों में प्लेकार्ड लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष गुलाम मोहिउद्दीन वानी ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह बिल समाज के एक बड़े हिस्से के लिए नुकसानदायक साबित होगा। इसका उद्देश्य धार्मिक संस्थानों को कमजोर करना है।

वानी ने यह भी कहा कि हमारी पार्टी वक्फ कानून का विरोध करती रहेगी और इसे वापस लेने की मांग करेगी। प्रदर्शन में शामिल कई कार्यकर्ताओं ने सरकार से अपील की कि वह इस कानून पर पुनर्विचार करे और वक्फ से जुड़े मुद्दों पर जनहित में नीतियां बनाए। पार्टी ने यह भी कहा कि वक्फ संपत्ति का सही इस्तेमाल होना चाहिए और इसका लाभ समुदाय के सदस्यों को मिलना चाहिए। प्रदर्शन में वानी ने कहा, हम इस कानून को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। यह जनविरोधी है और हम इसे वापस लेने के लिए संघर्ष करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें